फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: कोरोना के शक में चार दोस्तों को भेजा गया अस्पताल, मुंबई से लौट रहे थे घर

Sun, 22 Mar 2020 02:38 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं)
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

मुंबई से अपने घर बरेली लौटने के लिए निकले बरेली के चार युवक रविवार को बाइपास पर कोरोना के शक के फेर में पड़ गए। एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में पुलिस फोर्स ने उनकी कार को रास्ते में ही रोक लिया। चूंकि चारों ने मास्क लगा रखा था और कार से निकलकर एक-दूसरे से दूरी बनाकर खड़े थे, इसलिए अफसरों को उनके कोरोना संक्रमित होने का शक हो गया।

विज्ञापन


इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन चारों का चेकअप भी किया गया, लेकिन चिकित्साधिकारी ने बताया कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। फिर भी युवकों के चेकअप की औपचारिकता पूरी कर ली गई।

मामला रविवार सुबह करीब 9 बजे का है। बरेली में इज्जतनगर और भुता क्षेत्र के चार युवक मुंबई में एक ही स्थान पर प्राइवेट नौकरी करते हैं। मुंबई में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्होंने घर लौटने का फैसला किया। चारों युवक मुंबई से ट्रेन से सफर कर मथुरा स्टेशन पर उतरे।
विज्ञापन


जनता कर्फ्यू के कारण उन्हें वहां कोई वाहन नहीं मिला, इसलिए परिजनों ने उनके लिए बरेली से एक कार भेज दी। कार से वह बाइपास पर पहुंचे तो शक होने पर उनकी कार को रोक लिया गया। पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने गौर किया कि चारों युवक आपस में दूरी बनाए हुए हैं। 

इसके बाद एसडीएम पारसनाथ मौर्य और सीओ सर्वेंद्र कुमार ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाकर जांच कराया। चेकअप के दौरान सबकुछ सही मिला। हालांकि उन्हें इसके बाद भी शाम तक अस्पताल में ही रोके रखा गया। चिकित्साधिकारी महेश प्रताप सिंह ने प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर को चारों के स्वस्थ होने की जानकारी दी है। प्रभारी निरीक्षक चाहर ने बताया कि जनता कर्फ्यू की अवधि पूरी होने के बाद ही उन्हें कार से वापस भेजा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें