फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर चुराने वाली महिला और खरीदने वाले सराफ समेत चार गए जेल

विज्ञापन
चोरी के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बाकरगंज के घर में हुई लाखों की चोरी का किला पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन

बंद घर के ताले तोड़कर सोने - चांदी के जेवर व बर्तन चुरा ले गए थे चोर

बरेली। बाकरगंज में चार दिन पहले एक बंद घर के ताले तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर व बर्तन समेत कई कीमती चीजें चुरा ली थीं। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। छानबीन के दौरान पुलिस ने चोरी करने वाली महिला और घटना में शामिल उसके दो साथियों के साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को भी दबोच लिया है। चारों के खिलाफ कार्रवाई कर किला पुलिस ने बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

किला क्षेत्र के बकारगंज नई बस्ती निवासी रफ़ीक अहमद कारोबारी हैं। रविवार रात चोरों ने उनके घर में घुसकर सोने चांदी के बर्तन, मोबाइल समेत लाखों रुपयों का कीमती सामान चोरी कर लिया था। अगली सुबह जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। किला इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस ने चोरी करने वाली जोगी नवादा निवासी फूलबानो और उसके दो साथी इलाके के ही तौसीफ आलम और करामत को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने चोरी का माल कटरा चांद खां के एक सुनार विपिन गुप्ता को बेचने की बात कही तो पुलिस ने उसे भी उठा लिया। चारों के पास से पुलिस ने जेवर, नकदी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। चारों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें