बरेली में बिक्री और इस्तेमाल रोकने का आदेश
बरेली के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने चीनी मांझे की बिक्री और इस्तेमाल रोकने का आदेश दिया है। दरअसल, सीबीगंज एवं भोजीपुरा थाना क्षेत्र में चीनी मांझे की वजह से विद्युत लाइनों की तीन दिनों में पांच से अधिक बार ट्रिपिंग हुई है। इसके कारण ना केवल सरकारी क्षति हो रही है बल्कि आम लोगों के लिए खतरा पैदा हो रहा है। डीएम ने कहा कि चीनी मांझा पूर्ण से प्रतिबंधित है। इसलिए इसकी बिक्री व इस्तेमाल ना किया जाएगा।