अनुभाग अधिकारी ने पुलिस को बताया है कि सभी छह आरोपियों ने संगठित होकर यह गबन किया है। किसान सम्मान निधि, विधवा पेंशन की धनराशि फर्जी व फेंक खातों में मंगाकर उसे हड़प लिया है।
मिलकर किया खेल
नवाबगंज शाखा के कैशियर प्रह्लाद सागर ने अपनी यूजर आईडी से कनमन शाखा के निष्क्रिय खातों में दूसरों का आधार लिंक किया। कनमन शाखा में हुए गबन में भी फरीदपुर शाखा के दोनों कैशियर दीपक पांडेय व चंद्र प्रकाश के नाम सामने आए हैं। स्पष्ट है कि ये आपस में मिलकर घोटाला कर रहे थे। फिलहाल, महाप्रबंधक देवेंद्र सिंह ने जिले की सभी 26 शाखाओं में जांच शुरू करा दी है।