फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुठभेड़ में चार हमलावर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद संजय सक्सेना हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है। उसे देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


फूड सप्लाई चेन के डिलीवरी ब्वॉय संजय सक्सेना की शुक्रवार रात पुरानी रंजिश में उस वक्त लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी, जब वह साथी मोनू सैनी के साथ मेला देखकर रात में घर लौट रहे थे। पुलिस ने घटना के अगले ही दिन दो आरोपियों आकाश व विकास श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया था।
सीओ नितिन कुमार ने बताया कि रविवार रात रामगंगा नदी के किनारे आरोपी राजेश गुर्जर को देखा गया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा। खुद को घिरा देखकर राजेश गुर्जर ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो राजेश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ। राजेश गुर्जर पर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों कृष्णा गोस्वामी, राहुल तेली और धीरज गुर्जर को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा

सीओ टू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने संजय से पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की थी। संजय ने उनके दोस्त विकास श्रीवास्तव और आशीष गुर्जर के साथ पहले मारपीट की थी। दशहरे पर संजय नोएडा से अपनी बहन के घर आया था। मेला देखकर लौटते समय आरोपियों ने उसे और उसके साथी मोनू सैनी को हौली चौक के पास पकड़ा। उन्होंने डंडों और लोहे के हत्थे से संजय की पिटाई की। इसके बाद मोनू सैनी भाग गया और संजय गिर गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें