पुलिस की गिरफ्त में घायल आरोपी
- फोटो : पुलिस विभाग
बरेली में पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से गोवंशीय पशु और उसे कटाने के उपकरण बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस टीम ने परसोना नहर के पास दबिश दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जुनैद, राशिद, नसीम और मोहम्मद फजर के रूप में हुई है। राशिद और नसीम मुठभेड़ में घायल हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि गोवंशीय पशु शाकिर खान नाम के शख्स ने उपलब्ध कराया था।
यह भी पढ़ें- बरेली में बारिश बनी आफत: शाही क्षेत्र में मकान गिरने से चार लोग घायल, रामनगर ब्लॉक और पीएचसी में भरा पानी
फरार आरोपी की तलाश जारी
सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक अन्य आरोपी मोहम्मद कासिम कुरैशी मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शाकिर के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।