फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरी शादी करके भी नहीं मिला सुकून, अवसाद में दे बैठा जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पहली पत्नी से तलाक के बाद दूसरी शादी से जिंदगी में सुकून खोजने की कोशिश बेकार गई। नर्सिंग असिस्टेंट की मौत के बाद पोस्टमाॅर्टम हाउस पर मिले परिवार के लोगों ने बताया कि दूसरी शादी करके कुलदीप ऐसे जाल में फंस गया था, जिससे निकलने का उपाय करते हुए वह और उलझता जा रहा था। इसी वजह से उसने मरने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन

पिता सत्यपाल गोस्वामी ने बताया कि कुलदीप की पहली शादी 15 वर्ष पहले दयावती से हुई थी। उससे एक बेटा उत्कर्ष है। तीन माह पहले ढाई लाख रुपये के आपसी समझौते पर पहली पत्नी से कुलदीप का तलाक हुआ था। कैंट निवासी गुंजा पहले से ही इस उम्मीद में उनके घर आने-जाने लगी थी कि कुलदीप उससे शादी कर ले। दो महीने पहले कुलदीप ने गुंजा से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद घर से नकदी और जेवर गायब होने पर कुलदीप ने गुंजा पर आरोप लगाया। गुंजा ने उल्टा उनके छोटे बेटे पर ही चोरी का आरोप लगा दिया था।
वायरल वीडियो में कुलदीप ने भी ऐसी बातें कही हैं। बताया कि घर से 70 हजार रुपये फिर गायब हो गए। गुंजा के पास से उसके मायके वालों के खाते में जमा होने की रसीद मिली तो कुलदीप ने विरोध जताया। झगड़े के बाद गुंजा अविवाहित भाई व बहन-बहनोई के पास कैंट चली गई और सुभाषनगर व महिला थाने में शिकायत करने लगी।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाने में तहरीर दी तो मांगे रुपये
कुलदीप ने वायरल वीडियो में आरोप लगाया कि गुंजा पर चोरी का आरोप लगया तो वह अपने भाई-बहन को बुलाने लगी। आरोप लगाया कि उसका भाई अमित एक दिन उनके घर आया और परिवार की एक महिला को अकेला देखकर अश्लील हरकतें करने लगा। उन्होंने इसकी तहरीर सुभाषनगर थाने में दी। थाना प्रभारी से लेकर करगैना चौकी प्रभारी तक की मिन्नतें की कि एक बार अमित को बुलाकर पूछताछ कर लें। हर बार गुंजा व उसकी बहन ही थाने आ रहे थे। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ने कार्रवाई के बदले में रुपये की मांग की। कुलदीप का कहना था कि उसे लग गया था कि पुलिस उसकी मदद नहीं करेगी तो उसने मरने का फैसला कर लिया।
गुंजन ने एक जुलाई को ही करा दी धोखे से शादी की रिपोर्ट
आरोपी बनाई गई गुंजन उर्फ गुंजा ने महिला थाने में एक जुलाई को ही अपने पति और ससुराल वालों पर धोखे से शादी करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट करा दी थी। उसने आरोप लगाया है कि पति ने अपनी पहली शादी और 13 साल के बेटे की बात छिपाई। विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसमें कुलदीप, उसके माता-पिता व भाई-भाभी पर धमकाने का आरोप लगाया है। गुंजन ने ये भी आरोप लगाया कि उसका पति कुलदीप बिना डिग्री का डॉक्टर है और अवैध क्लीनिक चलाता है। उसे हर तीन दिन पर कोई ऐसा इंजेक्शन लगाया जाता था, जिससे उसका शरीर अत्यधिक कमजोर हो गया। कुलदीप का भाई खुद को सत्ताधारी दल से जुड़ा व नेता का करीबी बताता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें