फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अनुराग सिंह और विरोधी में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सदर तहसील में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अनुराग सिंह नीटू और उनके विपक्षी के बीच मुकदमे को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर के गांव बेनीपुर सादात निवासी नितिन सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि नक्शा दुरुस्ती और जमीन संबंधित कुछ मुकदमे सुरेश कुंवर के खिलाफ चल रहे हैं। सुरेश कुंवर समाजवादी पार्टी के नेता हैं। नितिन एसडीएम कोर्ट में मुकदमे की पैरवी करने गए थे। वहां सुरेश का पुत्र छात्रसंघ का पूर्व अध्यक्ष और सपा नेता अनुराग सिंह नीटू मिला।
नितिन के मुताबिक, नीटू धमकी देते हुए बोला कि तू बहुत मुकदमेबाजी कर रहा है। तुझे अभी सबक सिखाता हूं। इसके बाद अनुराग ने अभद्रता करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। नितिन ने पुलिस बुलाई तो उनकी जान बच सकी। नितिन के मुताबिक, अनुराग आपराधिक प्रवृत्ति का है, उन्हें उससे जान का खतरा जताया है। अनुराग व उसके पिता सुरेश संगीन वारदात कर सकते हैं।
विज्ञापन

इधर, अनुराग सिंह नीटू ने रिपोर्ट में बताया कि वह 18 नवंबर को मुकदमे की पैरवी करने सदर तहसील गए थे। वहां नितिन उनके ड्राइवर को गाली देने लगा। अनुराग सिंह से हाथापाई की। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें