कश्यप का दावा- बेटी बिथरी से लड़ेगी चुनाव
पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप का एक वीडियो बयान सोशल मीडिया पर शुक्रवार रात वायरल होने लगा। इसमें उन्होंने खुलकर अपने सपा में जाने और बेटी को चुनाव लड़ाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि बेटी कीर्ति कश्यप बिथरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी। सपा के टिकट पर वह चुनाव लड़ेगी ही नहीं, बल्कि जीतेगी भी।
तीन दिन पहले किया था 'टाटा-बाय-बाय'
धर्मेंद्र कश्यप तीन दिन पहले भी अपने 'टाटा-बाय-बाय' वाले बयान को लेकर चर्चा में रहे थे। अब सदस्यता छोड़ने के एलान ने उनके राजनीतिक रुख को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, भाजपा की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पार्टी के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें पूर्व सांसद का इस्तीफा नहीं मिला है।