फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: सपा की बैठक में बोले पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार- किसी को कष्ट हो रहा है तो पार्टी छोड़ दूंगा

Sun, 03 Dec 2023 12:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सपा की बैठक में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी पर बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि किसी को कष्ट हो रहा है तो वह पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
सपा की बैठक में मौजूद नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में समाजवादी पार्टी (सपा) की बैठक में शनिवार दोपहर हंगामे की स्थिति बन गई। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी पर बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि किसी को कष्ट हो रहा है तो वह बैठक से उठकर चले जाएंगे और पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।

विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को पार्टी की मासिक बैठक में हुई। इसमें पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि हमने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया। सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम चुनाव सपा जीत सकती है, लेकिन सबने मिलकर मेहनत नहीं की। 

ये भी पढ़ें- UP: प्रेमिका से शादी करने के एक दिन बाद ही दूसरी युवती के साथ ऐसे हाल में मिले दूल्हे राजा, दुल्हन पहुंची थाने
विज्ञापन


बैठक में मामला उस वक्त गर्माया, जब पूर्व मंत्री संगठन को और सक्रिय बनाने का सुझाव दे चुके थे और महानगर अध्यक्ष भाषण दे रहे थे। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड देख लीजिए कि हमारे बूथों पर सपा को कितने वोट मिले। इस पर पूर्व मंत्री को लगा कि उन पर कटाक्ष किया गया है। 
विज्ञापन


भगवत सरन गंगवार ने तेवर के साथ आपत्ति जताई। अगर सच नहीं सुन सकते हैं तो आप लोग कहा तो मैं पार्टी छोड़ दूंगा। इसके बाद महानगर अध्यक्ष को सफाई देनी पड़ी। बता दें कि बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर मतदाता संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें