फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक बार थाने आ जाओ प्रधान जी... मुकदमे में 452-453 सब लिखवा देंगे; दरोगा का ऑडियो वायरल

Sun, 03 Dec 2023 10:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बदायूं में पुलिस किस तरह कार्रवाई करती है, इसका एक ऑडियो सामने आया है। यह ऑडियो दरोगा और ग्राम प्रधान की बातचीत का है। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 
विज्ञापन
ऑडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मूसाझाग थाने में तैनात एक दरोगा का ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में दरोगा एक ग्राम प्रधान से कह रहा है कि एक बार थाने आ जाओ। चाहे किसी से तहरीर भिजवा दो। इस पर प्रधान कहता है कि एफआईआर में 452 जरूर लिखवा दें। इस पर दरोगा कहता है कि तहरीर तो भिजवा दो, 452-453 सब लिखवा देंगे।
विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताते हैं कि यहां दो पक्षों में रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में एक पक्ष ने एफआईआर दर्ज करा दी। दूसरा पक्ष भी एफआईआर दर्ज कराना चाहता है। उसकी गांव के प्रधान ने सिफारिश की। उसने दरोगा से एफआईआर दर्ज कराने को कहा था। दरोगा ने मोबाइल फोन पर प्रधान को कॉल करके थाने आने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया।

ये भी पढ़ें- UP: प्रेमिका से शादी करने के एक दिन बाद ही दूसरी युवती के साथ ऐसे हाल में मिले दूल्हे राजा, दुल्हन पहुंची थाने
विज्ञापन


इस पर दरोगा बोला किसी से तहरीर ही भिजवा दो। एफआईआर दर्ज करवा देंगे। दोनों के बीच बातचीत की यह ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने ऑडियो की जानकारी होने से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि संबंधित गांव की एक एफआईआर दर्ज हुई है। मामला क्या है, इसका पता कराएंगे।
विज्ञापन


सीओ उझानी शक्ति सिंह ने बताया कि ऑडियो मैंने नहीं सुनी है। ऑडियो सुनने के बाद और मामले की जानकारी करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिर भी मामले की जांच कराएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें