फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन हजार रुपये के विवाद में गई थी पूर्व डिप्टी जेलर की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने सेवानिवृत्त डिप्टी जेलर रामबहादुर शर्मा की हत्या के आरोपी हरिशंकर शर्मा को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उसने बताया कि मजदूरी के तीन हजार रुपये के विवाद में कहासुनी के बाद रामबहादुर को धक्का दिया, जिससे जीने से नीचे गिरकर उनकी मौत हो गई। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि सोमवार शाम विलयधाम के पास से हरिशंकर शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इज्जतनगर थाने में उससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह रामबहादुर शर्मा के यहां मजदूरी करता था। उसने रामबहादुर से मजदूरी के तौर पर तीन हजार रुपये एडवांस लिए थे। कुछ वजह से वह काम पर नहीं आ पाया था। 14 नवंबर को हरिशंकर दोबारा काम करने रामबहादुर के घर पहुंचा। वहां छत पर दोनों ने साथ खाना-पीना किया। रामबहादुर ने एडवांस रुपयों को लेकर उससे बात की तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में आकर हरिशंकर ने रामबहादुर को जोर से धक्का दे दिया। रामबहादुर जीने से नीचे गिरकर दीवार से टकरा गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
तब हरिशंकर घबरा गया और भाग निकला। एएसपी ने बताया कि घटना का खुलासा हो गया है। गैर इरादतन हत्या में हरिशंकर का चालान किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें