फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पति के मकान पर कब्जा करने के लिए किए फर्जी हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर इलाके में पत्नी ने अपने पति के मकान पर कब्जा करने के लिए उसके फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी की। पति ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। झूलेलाल द्वार के पास नगर निगम कॉलोनी निवासी मोहित अग्रवाल ने रिपोर्ट में जिक्र किया कि वह जिस मकान में रह रहे हैं, वह उसके एकमात्र स्वामी है। मोहित का अपनी पत्नी सौमिल अग्रवाल से विवाद चल रहा है। आरोप है कि सौमिल ने मकान पर कब्जा करने के लिए फर्जी हस्ताक्षर कर जाली दस्तावेज बना लिए। बिजली निगम में फर्जी शपथपत्र दिया। शपथपत्र का इस्तेमाल कर मकान का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसी का इस्तेमाल कर बिजली कनेक्शन लिया गया। अब मोहित ने अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


- पति की शिकायत पर पत्नी से बात की गई थी। उनका कहना है कि उन्होंने बिजली मीटर लगाने वालों से काम कराने को कहा था, उन्हें नहीं पता कि शपथपत्र पर दस्तखत किसने और कैसे बनाए। प्राथमिक जांच में खामी उजागर होने पर ही रिपोर्ट लिखी गई है, विवेचना में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। - आशुतोष शिवम, सीओ सिटी प्रथम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें