दो लोगों की जान ले चुका है बाघ
मोहम्मदी-महेशपुर रेंज में बाघ ने गांव इमलिया निवासी अमरेश कुमार और गांव मूड़ा अस्सी निवासी जाकिर अली को हमला कर मार डाला था। इसके बाद से वन विभाग लगातार बाघ को पकड़ने का प्रयास कर रहा है। कहीं मचान बनाकर निगरानी तेज की गई है, तो वहीं गन्ने के खेतों के आसपास कैमरे और बहराइच में भेड़ियों को पकड़ने में मदद करने वाले थर्मल ड्रोन भी उड़ाए गए, मगर बाघ अब तक पकड़ में नहीं आया।
आखिरकार वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए दुधवा के हाथियों की मदद लेने का फैसला किया। वनकर्मियों ने दुधवा के दो मादा हाथियों सुलोचना और डायना की मदद से निगरानी शुरू कर दी है। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि दुधवा से दो हाथी मंगाए गए हैं। निगरानी शुरू कर दी है। गांव मूड़ा अस्सी के करीब बाघ की लोकेशन मिली है, लेकिन वन विभाग की टीम अभी उसे पकड़ नहीं सकी है।