फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वानुमान: आज और राहत, कल से दो दिन बारिश बनेगी आफत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

जारी बुलेटिन में विशेषज्ञों ने जताई बारिश की आशंका, बढ़ेगी ठंड

बरेली। करीब दस दिनों से जारी शीतलहर से सोमवार को खासी राहत मिली। दिन भर धूप का लोगों ने लुत्फ लिया। उधर, मौसम विभाग ने मंगलवार को भी राहत मिलने की उम्मीद जताई है, लेकिन इसके बाद दो दिनों तक अनुकूल माहौल बनने पर बारिश की आशंका जताई है। इससे एक बार फिर हवा में नमी बढ़ने से सर्द हवाओं का सितम सहना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह घने कोहरे में लिपटी रही मगर पूर्वान्ह 11 बजे कोहरा छंटने पर धूप निकल आई। हवा की दिशा पूर्व उत्तर होने से सर्द हवाओं का सिलसिला भी थम गया। धूप ने कई दिनों से गलन से परेशान लोगों को राहत का एहसास कराया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को धूप खिलने के साथ ही हल्के बादल मंडराएंगे, मगर उच्च वायुदाब क्षेत्र होने से बारिश के आसार बेहद कम है। हवा की दिशा बुधवार भोर में बदलने के आसार हैं। इसके चलते बुधवार और गुरुवार को घने बादल छाएंगे और बारिश होने के आसार हैं। इससे एक बारगी फिर सर्द हवाएं ठंड का एहसास कराएंगी। हालांकि, इसके बाद आसमान साफ होगा और चटख धूप खिलेगी। सोमवार को दिन भर धूप खिलने से अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़त के साथ 19.3 डिग्री और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी सौ फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें