फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता

विज्ञापन
कलेंडर का विमोचन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कांग्रेस के कलेंडर का किया गया विमोचन

बरेली। कांग्रेस के कलेंडर का विमोचन सोमवार को स्टेशन रोड स्थित एक लॉन में महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में किया गया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश भर में 10 लाख कैलेंडर हर शहर और गांव के लिए भेजे हैं। इसमें तमाम चर्चित घटनाओं के बाद पीड़ित परिवारों के बीच पहुंची प्रियंका गांधी की तस्वीर छापी गई है। खास तौर से हाथरस कांड के बाद पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस के लाठी चार्ज से बचाते हुए तस्वीर भी शामिल है।
विज्ञापन

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हम 2022 के चुनाव में जनता के बीच जाएंगे। प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश में जनता के बीच जाकर उनकी लड़ाई लड़ रहीं हैं। उनकी इन्हीं स्मृतियों का कैलेंडर लेकर कांग्रेस गली-गली और घर घर जाएगी। प्रियंका गांधी का जल्द ही बरेली में भी कार्यक्रम लगाया जाएगा। एआईसीसी सदस्य प्रेमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की नफरत भरी राजनीति और नहीं टिकेगी। सदस्य नवाब मुजाहिद हसन खां ने कहा कि कांग्रेस एकजुटता से आगे बढ़ रही है। इस दौरान हाजी इस्लाम बब्बू, केके दीक्षित, महेश पंडित, प्रभात गिरी गोस्वमी, योगेश जौहरी, विजय मौर्य, बिलाल कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें