फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की नौ सीटों के लिए 96 में होगी जंग

Thu, 02 Feb 2017 01:09 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
For the nine seats in District 96 will rust - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
मेयर आईएस तोमर ने फाइनली मैदान छोड़ दिया और सपा के बागी इस्लाम बब्बू ने भी। नाम वापसी के बाद जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए 96 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इन सभी प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए वाहनों की अनुमति लेने के साथ-साथ चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। बुधवार को दोपहर तीन बजे के बाद रिटर्निग आफीसरों ने प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए। विधानसभा वार फाइनल सूची में  बहेड़ी से सर्वाधिक 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं । 12 - 12 प्रत्याशी बरेली शहर, भोजीपुरा और नवाबगंज विधानसभा में रह गए हैं। बरेली कैंट से 11, मीरगंज से छह, बिथरी से दस, फरीदपुर से आठ, आंवला से सात मैदान में रह गए हैं। 
विज्ञापन

परचा वापस लेने वालों ने प्रमुख रूप से कैंट विधान सभा से मेयर आईएस तोमर थे। उन्होंने कहा कि हाईकमान के निर्देश पर पर्चा भरा और हाईकमान के निर्देश पर ही परचा वापस ले रहा हूं। इसी सीट से बसपा प्रत्याशी राजेंद्र गुप्ता की पत्नी अनीता गुप्ता ने परचा वापस लिया है।  सपा से बागी हाजी इस्लाम बब्बू के अलावा निर्दल मोहम्मद कलाम ने भी उम्मीदवारी वापस ले ली है।
फरीदपुर से विधायक डा. सियाराम सागर के भाई चंद्रसेन सागर ने उम्मीदवारी वापस ले ली है। इनके अलावा अजय पाल और राज कुमार ने पर्चा वापस ले लिया। बिथरी चैनपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार मिश्रा के भाई अचल मिश्रा ने परचा वापस लिया है। मीरगंज से प्रताप सिंह ने परचा वापस लिया है। नवाबगंज से भुवनेश कुमार, भोजीपुरा से जसवंत सिंह, आंवला से अमन कुमार, दीपेंद्र कुमार और वंदना देवी ने परचा वापस लिया है। बरेली शहर से नफीस ने उम्मीदवारी वापस ली है। 
विज्ञापन


केसर की पत्नी और शहला के पति मैदान में
नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी केसर सिंह की पत्नी रश्मि गंगवार चुनाव मैदान में हैं। केसर सिंह भाजपा से हैं तो उनकी पत्नी रश्मि गंगवार निर्दल हैं। दूसरी ओर आईएमसी प्रत्याशी शहला ताहिर के पति मोहम्मद ताहिर ने शाम चार बजे नामांकन वापस करने के लिए रिटर्निंग आफीसर से अनुरोध किया। आरओ का कहना था कि नाम वापसी तीन बजे तक ही होती है। आप तो अपना एजेंट बनाने के लिए अनुरोध कर रहे थे। अब नाम वापसी संभव नहीं है। निर्वाचन अधिकारी ने उनको एसी चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है।  शहला ताहिर को लाइटर चुनाव चिन्ह दिया है। इस दौरान मजाकिया अंदाज में शहला ताहिर ने कहा कि सर्दी में तो एसी पैक है, लाइटर की जलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें