बरेली। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय 41वीं ऑफिसियल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम के इनडोर हॉल में शुभारंभ हुआ। फ्रेशर्स वर्ग में बरेली के तीन, बदायूं के चार और बिजनौर के एक खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
इस दौरान 41वीं ऑफिसियल (फाइट), 14वीं (पूमसे) जूनियर, 38वीं ऑफिसियल (फाइट), 12वीं (पूमसे) सब जूनियर-(कैडेड एवं सीनियर ओपन) बालक-बालिका प्रतियोगिताएं खेली गईं। बरेली के हंस गंगवार, विराट, वेदांत पाठक, बदायूं के मितांशु, विवान, अंश राठौर, यश मौर्य और बिजनौर के माधव कंबोज ने फ्रेशर्स वर्ग में स्वर्ण पद अपने-अपने ग्रुप में प्राप्त किए।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आठ से 10 सितंबर तक आगरा में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित होने वाली 41वीं ऑफिसियल (फाइट), 14वीं (पूमसे) जूनियर व 38वीं ऑफिसियल (फाइट), 12वीं (पूमसे) सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी लाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अनिल कुमार(बॉबी), अमर सिंह परमार, ज्ञानेंद्र, विकास श्रीवास्तव, नितेश जौहरी, सरदार अजय पाल सिंह, पंकज शर्मा ने मुख्य अतिथि का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। संवाद