फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बस अड्डों पर नहीं लिए जा रहे खान-पान के सामान के सैंपल

Tue, 25 Aug 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज के पुराना और सेटेलाइट बस अड्डों पर रोजाना 25 से 30 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। मगर, यहां बिकने वाली खाने-पीने की चीजों की निगरानी नहीं होती। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते बस अड्डों की कैंटीन और आसपास लगने वाले ठेला-खोमचों से सैंपलिंग तक नहीं होती।
विज्ञापन

हाल ही में रेलवे स्टेशनों को लेकर आई कैग की रिपोर्ट के बाद जंक्शन पर सतर्कता और बढ़ा दी गई है। लगभग हर तीसरे दिन सैंपल लेकर जांच को दिल्ली भेजे जा रहा है। दूसरी ओर रक्षाबंधन से पहले भी जिम्मेदारों ने बस अड्डों पर बिकने वाले पानी और खाने-पीने के सामान की सैंपलिंग कराना जरूरी नहीं समझा है।
तमाम दुकानदारों का खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन में पंजीकरण भी नहीं है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम का कहना है कि बस अड़्डों और आसपास ठेला-खोमचों से सैंपलिंग के लिए खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन को लिखा गया है।
विज्ञापन



सेटेलाइट बस अड्डे पर कैंटीन समेत खान-पान के चार स्टॉल
सेटेलाइट बस अड्डे के दोनों ओर दर्जनों की संख्या में खान-पान के सामान के ठेले-खोमचे लगे रहते हैं। परिसर के अंदर खुले नाले पर अस्थाई होटल चल रहा है। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन यहां सैंपलिंग नहीं करता। परिसर के अंदर एक कैंटीन और तीन अन्य खान-पान के अधिकृत स्टॉल भी हैं। यहां भी सैंपल नहीं लिए जाते।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें