फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने सफर को किया दुश्वार, प्लेटफार्म पर कट रही रात

Wed, 07 Dec 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन
विज्ञापन
कोहरे का कहर सबसे अधिक ट्रेनों और बसों की रफ्तार पर बरप रहा है। सड़कों पर वाहन रात को रंगते नजर आ रहे हैं तो ट्रेनें भी धीमी रफ्तार से चलकर एक एक दिन लेट चल रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को पूर्वाह्न 11:35 बजे बरेली आने वाली गाड़ी 12332 डाउन हिमगिरि एक्सप्रेस मंगलवार पूर्वाह्न 11:35 बजे बरेली पहुंची। इसी कारण गाड़ी संख्या 12332 अप जम्मू-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन

इसके अलावा सोमवार शाम 7:30 बजे आने वाली अप लाइन की गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अृमतसर एक्सप्रेस मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे बरेली पहुंची। वहीं डाउन लाइन की गाड़ी संख्या 13006 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस सोमवार 6:15 की जगह मंगलवार दोपहर 2:45 बजे बरेली पहुंची। वहीं गाड़ी संख्या 15280 पुरबिया एक्सप्रेस सोमवार रात 10:10 बजे के अपने निर्धारित समय से करीब 20 घंटे लेट पहुंची। ट्रेनें लेट चलने से यात्री हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी में स्टेशन पर इधर-उधर समय काटते नजर आए। कोई चाय की दुकान पर जाता तो कोई वेटिंग रूम में मोबाइल पर अपना समय बिताता नजर आया। जरूरी काम से जाने वालों को निराशा ही हाथ लगी। 

सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन
सोमवार रात अचानक घनघोर कोहरा छाने पर मानों सड़कों पर अंधकार सा छा गया। सर्द हवाएं भी तेजी से चलीं। रात को वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। लंबी दूरी वाले वाहन बड़ा बाईपास आदि पर बेहद धीमी गति से चलें। वाहन वालों को सबसे अधिक दुर्घटनाओं का डर सता रहा था। इसलिए वह धीमी गति से वाहन चला रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें