फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन यात्रा की तैयारी को भाजपा ने तीन टीमें बनाईं

Tue, 06 Dec 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
BJP three teams made changes to travel arrangements - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन यात्रा की तैयारी के लिए कैंट और शहर विधानसभा के अलावा महानगर के कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। परिवर्तन यात्रा 10 दिसंबर को आंवला से चलेगी। 11 को रामगंगा ओवरब्रिज से चलकर शाम चार बजे मनोहर भूषण इंटर कालेज मैदान में पहुंचेंगी। यहां विशाल जनसभा होगी। इसके बाद यात्रा नवाबगंज रवाना हो जाएगी। 
विज्ञापन

सोमवार को परिवर्तन यात्रा की सफलता के लिए भाजयुमो के युवा सारथियों ने प्रतेश पांडेय की अगुवाई में शहर के कुतुबखाना, सराफा बाजार समेत विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया। महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने बताया कि परिवर्तन यात्रा की तैयारी के लिए कैंट और शहर विधानसभा के अलावा महानगर इकाई के पदाधिकारियों की तीन टीमें बनाई गई हैं। ये परिवर्तन यात्रा की व्यवस्थाएं देखेंगी। परिवर्तन यात्रा के संयोजक राजन सक्सेना ने बताया कि यात्रा बरेली महानगर में 10 दिसंबर को ही आ जाएगी लेकिन बीच में रात्रि विश्राम कर 11 को शहर और कैंट विधानसभा में पहुंचेंगी। इसमें रेल मंत्री सुरेश प्रभु के शामिल होने के प्रबल आसार हैं। मनोहर भूषण इंटर कालेज में जनसभा के बाद परिवर्तन यात्रा नवाबगंज पहुंचेंगी। बैठक में मोहित नूर, सुमित मिश्रा, संजीव अग्रवाल, प्रदीप सक्सेना आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें