कोहरे में गायब हुए डिवाइडर
- फोटो : संवाद
रात 11:30 बजे बड़ा बाइपास
बड़ा बाइपास पर वाहनों की गति काफी तेज होती है। कोहरे के दौरान यहां विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रह जाती है। ढाबों के बाहर और सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक यहां कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। जिन वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं होते, वे कोढ़ में खाज की तरह खतरे को और बढ़ा देते हैं। यदि किसी वाहन चालक से जरा सी चूक हो जाए तो हादसा तय है।
एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि अनधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए टीमें गठित की गई हैं। परिवहन विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है।