फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी: फूलों से सजी बगिया, खुशबू से महका आंगन; ये तस्वीरें आपका मन मोह लेंगी

Sat, 16 Mar 2024 10:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 6
पुष्प प्रदर्शनी में फूलों को निहारते अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
बरेली में पुष्प प्रदर्शनी के आगाज के साथ अमर उजाला कार्यालय का आंगन फूलों से गुलजार हो गया। गेंदा, गुलाब समेत करीब छह सौ से ज्यादा प्रजाति के फूलों से समूचा परिसर महक रहा है। मुख्य अतिथि बाल एवं महिला कल्याण विभाग की उप निदेशक नीता अहिरवार, विशिष्ट अतिथि इज्जतनगर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम संदीप शर्मा, सीनियर आरपीएफ कमांडेंट ऋषि पांडेय ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से फीता काटकर तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी 2024 का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन

2 of 6
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
एक से बढ़कर एक रंग-बिरंगे फूलों को देख अफसर भी मोहित हो गए। हार्ट, शिवलिंग के आकार के पौधे आकर्षण का केंद्र रहे। पुष्प प्रदर्शनी में शहर भर से गार्डन, कट फ्लॉवर, सीजनल, बोन्जाई श्रेणी की कई किस्मों के पौधे शामिल किए गए।
 
विज्ञापन

3 of 6
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
आमंत्रित अतिथियों ने सिग्नेचर बोर्ड पर फूलों से सजी प्रदर्शनी के बारे में अपने मन की बात लिखी। उन्होंने ऐसे आयोजनों से जनसामान्य में प्रकृति से जुड़ाव बढ़ने की बात कही। साथ ही, मुस्कुराते फूलों के साथ फोटो क्लिक कर उसको सहेजने का सुझाव दिया।

4 of 6
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को शाम तक प्रविष्टियां पहुंचती रहीं। दोपहर में कई पुष्प प्रेमी इन्हें निहारने पहुंचे। उन्होंने पौधों और फूलों के साथ सेल्फी ली। सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट कर तारीफें बटोरीं। 
विज्ञापन

5 of 6
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भी सुबह दस बजे तक प्रविष्टियां दर्ज कराई जा सकती हैं। प्राप्त प्रविष्टियों को दोपहर 12 बजे के बाद निर्णायक मंडल देखेंगे। उत्कृष्ट प्रविष्टियां 17 मार्च की शाम चार बजे पुरस्कृत होंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के लिए सजा किड्स जोन
पुष्प प्रदर्शनी में बच्चों के लिए किड्स जोन सजकर तैयार हो चुका है। यहां वे रेलगाड़ी पर घूम सकेंगे और जंपिंग झूला, मिकी माउस का भरपूर आनंद निशुल्क ले सकेंगे। बता दें कि शनिवार और रविवार को पुष्प प्रेमियों के लिए प्रदर्शनी शाम पांच बजे तक खुली रहेगी। जब मौका मिले, आप आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें