फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुसीबतों की बाढ़... गांवों में पानी भरने के बाद बीमारियों का प्रकोप, नहीं मिल पा रहा इलाज

Fri, 05 Sep 2025 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया/नवाबगंज। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश के बाद देवहा नदी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई है। नदी के किनारे बसे कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। यहां संक्रामक बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। रास्तों पर पानी भरा होने की वजह से लोग इलाज तक के लिए नहीं जा पा रहे। प्रशासन की ओर से भी राहत सामग्री नहीं उपलब्ध कराई जा रही।
विज्ञापन

देवहा नदी के किनारे बसे अमीरनगर, अब्दला, नौगवां भगवंतपुर, पेहना पेहनिया, जरपा मोहनपुर, बढ़ेपुरा में इन दिनों हालात खराब हैं। स्कूलों तक में पानी भर गया है। इस वजह से पठन-पाठन ठप है। प्राथमिक विद्यालय पहेना पहेनिया में भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापक विवेक कुमार और जयपाल जैसे-तैसे विद्यालय पहुंचे। शिक्षिका शिवानी के साथ ही बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पाए।
जरपा मोहनपुर निवासी जमुना प्रसाद की पत्नी अंजलि को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन जुगाड़ की कश्ती बनाकर उन्हें पीलीभीत के जिला अस्पताल ले गए। गांव वालों ने बताया कि कई-कई फुट पानी भरा है। गांव में नाव तक का इंतजाम नहीं है। अगर कोई बीमार पड़ता है तो उसे अस्पताल ले जाना तक मुश्किल है। प्रशासन की ओर से भी कोई मदद नहीं मिल रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उप जिला अधिकारी उदित पवार, तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ट्रैक्टर पर बैठकर निरीक्षण करने पहुंचे। पानी ज्यादा होने की वजह से वह गांव तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने प्रभावितों को तत्काल मदद देने के निर्देश संबंधित को दिए। गांव नौगमा भगवंतपुर में बाढ़ के बाद अब बुखार का प्रकोप है। गांव वालों के मुताबिक, दो दर्जन से ज्यादा लोग चपेट में हैं। गांव में पानी भरा होने की वजह से इन्हें इलाज तक के लिए नहीं ले जा पा रहे।
अब्दला गांव अभी भी टापू बना हुआ है। बहर जागीर, नकटी नरायनपुर, नवदिया सिलरा, बिहारीपुर पीतम राम का भी बुरा हाल है। उप जिलाधिकारी उदित पवार ने बताया कि स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित गांवों में शिविर लगाएं। बाढ़ से बचाव के लिए तैयारियां पूरी हैं। प्रभावित गांवों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
अमीर नगर में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
अमीर नगर गांव में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। यहां कुल 244 लोग पहुंचे। जांच के बाद 118 मरीजों को दवाइयां दी गईं। यहां आने वाले ज्यादातर लोग खांसी-जुकाम व बुखार की चपेट में मिले। डॉ. मुगीश, डॉ. योगेश झाकर, डॉ. अनवर मौजूद रहे।
डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग



शाही। बहगुल नदी में डूबे मोहल्ला गांधीनगर निवासी 32 वर्षीय करन का दूसरे दिन भी पता नहीं लग सका। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र बिश्नोई ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को सुबह से ही अभियान चलाया। युवक की चप्पल व पजामा पुलिस को नदी के किनारे ही रखे हुए मिले हैं। वहीं, युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें