फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में बारिश: सड़कों पर सैलाब जैसे हालात... दिनभर जूझे लोग; बाइक समेत नाले में गिरे दो कांवड़िये

Mon, 04 Aug 2025 03:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Rain in Bareilly: बरेली में सोमवार को बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। जल निकासी का सिस्टम फेल होने से नाले उफना गए, जिससे सड़कों पर सैलाब जैसी स्थिति दिखी। शहरवासी दिनभर जलभराव जूझते रहे। 
विज्ञापन
सुभाषनगर में हुआ जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सावन के आखिरी सोमवार को जमकर बारिश हुई। इससे जल निकासी का सिस्टम फेल रहा। शहर के अधिकतर हिस्सों में जलभराव से लोग जूझे। सड़कों पर सैलाब जैसे हालात दिखे। जलभराव के कारण शिवभक्तों का मंदिरों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। कई लोग गिरे। कुछ के वाहन बंद हुए। पशुपतिनाथ मंदिर के पास दो कांवड़िये बाइक समेत नाले में गिर गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद नाले से उनकी बाइक निकाली गई। 

विज्ञापन


शहर की पॉश कॉलोनियां हों या फिर निचले इलाकों में बसी आबादी, जलभराव की तकलीफ से हर कोई जूझा। दो दिन से हो रही बारिश में जल निकासी का रहा बचा सिस्टम ओवरफ्लो हो गया। नतीजा मुंशीनगर, जगतपुर, सैलानी, सुरेश शर्मा नगर, चहवाई, मलूकनगर, सुभाषनगर समेत शहर के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को दिनभर जलभराव बना रहा। 

यह भी पढ़ें- UP Weather: बरेली में 24 घंटे में 86 मिमी बरसा पानी, अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी

विज्ञापन

मढ़ीनाथ मंदिर मार्ग पर जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुले नाले वाले सुभाषनगर खन्ना बिल्डिंग के पीछे वाले, सैदुपर हाकिंस की बाला जी विहार कॉलोनी और जसौली प्राइमरी स्कूल के आसपास नाला और सड़क पर जलभराव होने से पता नहीं लग रहा था कि नाला कहां हैं और सड़क कहां है। लोगों के गिरने का खतरा रहा। सीएम ग्रिड के निर्माण कार्य की वजह से डीडीपुरम और एकतानगर में बुरा हाल रहा। मढ़ीनाथ, पशुपतिनाथ और वनखंडीनाथ मंदिर के मार्ग जलमग्न रहे। कांवड़ियों को मुश्किल हुई।

सुभाषनगर पुलिया से बहता पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह हाल मिला
साहू गोपीनाथ डिग्री कॉलेज के सामने मटकी चौकी इलाके में सड़क पर एक-एक फुट पानी भर गया। सुभाषगर पुलिया के नीचे पानी का तेज बहाव रहा। डेलापीर में जलभराव होने से ट्रांसफर स्टेशन से कूड़ा सड़क पर आ गया। झूले लाल द्वार की ओर जलभराव हो गया। कूड़ और जलभराव ने जाम के हालात बनाए। लोग फंसे रहे।

सड़क पर भरा बारिश का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लालफाटक पुल से उतरते ही बदायूं रोड की ओर सड़क पर पानी भरने से दोपहिया बंद हुए। आवागमन दिन भर प्रभावित रहा। सैलानी और जगतपुर पानी की टंकी वाले मार्ग पर जल भराव की वजह से दो घंटे लोग घरों से निकल नहीं पाए। सुरेश शर्मा नगर के मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ।

पॉश कॉलोनियों में भी हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी कार्ययोजना बनाते रहे...लोग भुगत रहे खामियाजा
नगर निगम और जल निगम के अधिकारी कागजों पर कार्ययोजना बनाते रहे। एस्टीमेट तैयार करके अभियंता समाधान की उम्मीद जगाते रहे लेकिन धरातल पर काम नहीं हुआ। खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। छोटी विहार में घरों के भीतर पानी घुस गया जबकि इस मोहल्ले को जलभराव से राहत देने के लिए 64.12 करोड़ की लागत से नालों के निर्माण की तैयारी की गई। प्रस्ताव शासन को गए। बजट न मिलने से अटक गए। 

घरों में भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
इस स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने जलभराव से राहत देने के दावे किए थे लेकिन तेज और लगातार बारिश की वजह से मौके पर इसका कोई असर नहीं दिखाई पड़ा। समस्या केवल छोटी विहार की नहीं है। निचले इलाकों में जलभराव दिन भर रहा। लोग तकलीफ में अपने हाल रह और खुद तरीके से हालात से निपटते मिले।

जलभराव से होकर निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला
जल निगम की कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन डिवीजन के परियोजना प्रबंधक रघुवंश राम ने बताया कि जल निगम नालों के निर्माण के एस्टीमेट तैयार कर भेज चुका है। जैसे स्वीकृति मिल जाएगी। काम शुरू होगा। 
विज्ञापन

नाले में फंसी गाय को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
महापौर उमेश गौतम ने कहा कि कुछ निचले हिस्सों को छोड़ दिया जो तो अधिकतर जगह दो घंटे में पानी निकल गया। जहां जलभराव बार बार होता है। वहां के लिए समाधान निकाला गया है। कुछ नए नाले बारिश के बाद बनेंगे और कुछ के लिए ड्रेनेज सिस्टम बनने पर काम होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें