फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंगलूरू से बरेली आ रहा विमान कोहरे की वजह से दिल्ली डायवर्ट

Wed, 17 Dec 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोहरे के कारण मंगलवार को बंगलूरू से बरेली आ रही फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। यह उड़ान दोपहर 2:20 बजे बरेली एयरपोर्ट पर लैंड होनी थी। यही विमान वापसी में बरेली से बंगलूरू के लिए उड़ान भरता है। लिहाजा, बरेली-बंगलूरू उड़ान को निरस्त कर दिया गया। बुधवार की उड़ान को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है।
विज्ञापन

सिविल एन्क्लेव बरेली के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि बंगलूरू से बरेली के लिए निर्धारित समय पर विमान ने उड़ान भरी थी। कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण सुरक्षा कारणों से बंगलूरू से बरेली आ रही उड़ान को दोपहर 2:40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। बरेली से बंगलूरू की उड़ान को भी निरस्त कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि यात्रियों को किराये का रिफंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बरेली के स्थान पर जिस फ्लाइट को दिल्ली में उतारा गया, उसके यात्रियों को सुविधाजनक तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया है। सिर्फ कोहरे के कारण समस्या हुई है। इंडिगो की उड़ानें अब नियमित और निर्धारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें