फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली जंक्शन पर हादसा टला: चलती ट्रेन से उतरते वक्त गिरा यात्री...जीआरपी की तत्परता से बची जान

Tue, 16 Dec 2025 08:06 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली जंक्शन पर चलती ट्रेन से उतरते समय एक यात्री गिर गया। जीआरपी उपनिरीक्षक और हेड कांस्टेबल की तत्परता से यात्री को समय रहते बचा लिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
जीआरपी की तत्परता से बची जान - फोटो : CCTV
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ट्रेन से उतरते समय एक यात्री ट्रेन की चपेट में आने से बच गया। मौके पर मौजूद जीआरपी की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया, जिससे यात्री की जान बच सकी। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग जीआरपी के काम की सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 15001 राप्ती गंगा एक्सप्रेस मंगलवार को बरेली जंक्शन के दो नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची थी। इसी दौरान कोच संख्या बी-1 से बच्च प्रसाद, निवासी गांव भरू, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती, चलती ट्रेन से उतरते समय अनियंत्रित होकर गिर गया और ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा।

प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी उपनिरीक्षक अनुराग प्रताप सिंह और हेड कांस्टेबल रामेंद्र कुमार ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को बाहर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई। मौके पर मौजूद यात्रियों ने जीआरपी की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें