बारिश में मकान का लिंटर गिरा
शनिवार सुबह बारिश में एक मकान के लिंटर का कुछ हिस्सा गिर पड़ा। इससे बिहारीपुर कसगरान निवासी 45 वर्षीय राकेश घायल हो गए। उनको शनिवार सुबह घरवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राकेश ने बताया कि उनका घर काफी जर्जर है। मामूली बरसात में घर की छत का एक हिस्सा गिर गया और वह मलबे में दब गए। मोहल्ले के लोगों ने उनको मलबे से बाहर निकाला।
सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न
सिरौली क्षेत्र में तराई के जंगल में बना नाला चोक होने की वजह से खेतों में पानी भर गया। सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। नगर एवं आसपास के दर्जन भर गांवो के पानी निकास के लिए नगर से उत्तर दिशा में तराई के जंगल में नाला बनाया गया है। सफाई न होने की वजह से यह नाला चोक हो गया है। शनिवार को नाले का गंदा पानी खेतों में भर गया।
ये भी पढ़ें- 'तेरे लिए जान भी दे दूंगा': प्रेमी ने किया नदी में कूदने का ड्रामा, प्रेमिका ने दे दिया धक्का
किसान ठाकुर प्रमोद सिंह, जगदीश कश्यप, ओमप्रकाश वर्मा, ओमनारायण शर्मा ने बताया कि तीन किमी लंबा नाला 20 साल पहले बनवाया गया था। पिछले कई वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई है। इसके बराबर में बनी सड़क पर भी अतिक्रमण कर लिया गया है। नाला साफ न होने से गंदा पानी खेतों में घुस रहा है। किसानों ने एसडीएम से नाला सफाई कराने की मांग की है।