फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खेलते समय गले में फंसा पांच रुपये का सिक्का, तड़प-तड़पकर बच्ची हुई बेहाल, डॉक्टर ने बचाई जान

Wed, 05 Mar 2025 01:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: फरीदपुर में छह साल की बच्ची पांच रुपये के सिक्के से खेल रही थी। इसी दौरान किसी तरह सिक्के उसके गले में चला गया। सिक्का फंसने से वह छटपटाने लगी। 
विज्ञापन
बच्ची के गले में फंसा सिक्का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र की रहने वाली छह साल की मासूम बच्ची अलीशा के गले में पांच रुपये का सिक्का फंस गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मासूम को तड़पता देख परिजन दंग रह गए। आनन-फानन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर पहुंचे। डॉक्टर ने बच्ची के गले से सिक्का निकाला, तब जाकर उसे राहत मिली। 

विज्ञापन

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत 
बच्ची के परिजनों ने बताया कि अलीशा सोमवार को घर में पांच रुपये के सिक्के के साथ खेल रही थी। खेलते समय किसी तरह उसके के गले में सिक्का चला गया। इससे उसे सांस लेने और खाने-पीने में तकलीफ होने लगी। वह दर्द से छटपटा रही थी। उसकी हालत देख परिजन घबरा गए। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां तैनात डॉ. तरुण शर्मा ने तत्काल जांच की। एक्स-रे कराया तो गले में सिक्का फंसा दिखा। 

ये भी पढ़ें- Cyber Crime: जालसाजों ने सात दिन में करोड़ों रुपये ठगे, इस मोबाइल एप के जरिए लोगों को बनाया शिकार

 
विज्ञापन

उन्होंने डॉक्टर धर्मेंद्र और फार्मासिस्ट धीरेंद्र के सहयोग से लेरिंगो स्कोप का प्रयोग कर मासूम बच्ची के गले से सिक्के को निकाला, तब जाकर बच्ची को राहत मिली। डॉक्टर तरुण शर्मा ने बताया कि जब बच्ची को यहां लाया गया तो वह छटपटा रही थी। अगर थोड़ी भी देरी हो जाती तो बच्ची की जान को खतरा हो सकता था। उधर, बच्ची के परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ का आभार जताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें