फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक से बचाने में डिवाइडर से टकराई पुलिस की गाड़ी, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल

Thu, 30 Mar 2023 12:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के मीरगंज फ्लाईओवर पर रात सड़क हादसे में पीलीभीत जिले के दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। ये सभी पुलिसकर्मी गुरुग्राम से लौट रहे थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-बरेली फोरलेन के मीरगंज फ्लाईओवर पर बुधवार रात ढाई बजे हुए सड़क हादसे में पीलीभीत के पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। डिवाइडर से सरकारी गाड़ी टकराने में दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। इन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामूली रूप से घायल दो सिपाहियों को छुट्टी दे दी गई। पीलीभीत के पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती हेड कांस्टेबल शादाब ने बताया कि वह पीलीभीत जेल में बंद बंदी नदीम और उमेश को छोड़ने गुरुग्राम गए थे। जहां उन बंदियों की कोर्ट में पेशी थी। बंदियों को वहां की पुलिस के हवाले करके वह लोग पीलीभीत लौट रहे थे। 

बरेली कटरी कांड: सुरेश प्रधान के मददगार पाठक बंधुओं पर लगेगा गैंगस्टर, संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
विज्ञापन


बुधवार रात ढाई बजे उनकी जीप मीरगंज में फ्लाईओवर पर थी। तभी एक ट्रक ने अचानक उनकी जीप को ओवरटेक किया। चालक कांस्टेबल प्रवीण ने हादसा टालने के लिए गाड़ी मोड़ दी जो डिवाइडर में जा टकराई। शादाब के मुताबिक हादसे में वह, दरोगा अतर सिंह, प्रमोद गौतम रूप से घायल हुए। जबकि सिपाही सचिन और प्रवीण को हल्की चोटें आईं।

Trending Videos

मीरगंज पुलिस ने कराया भर्ती

शादाब के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। उन लोगों ने किसी तरह सूचना दी तो मीरगंज पुलिस घटनास्थल पर आ गई। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह व उनकी टीम ने उन लोगों को बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सचिन और प्रवीण की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। 

दरोगा अतर सिंह समेत वह तीन लोग के ज्यादा चोट आई है। दरोगा की हालत गंभीर है। दोपहर में इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। बरेली और पीलीभीत पुलिस के अधिकारियों ने भी मुआयना कर इनका हालचाल पूछा और डॉक्टरों से इनके स्वास्थ्य को लेकर बात की।
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर लगा जाम पुलिस ने खुलवाया

हादसे के बाद करीब बीस मिनट तक फ्लाईओवर की एक लेन बंद हो गई। दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाले वाहन सड़क के दोनों ओर रुक गए जिससे जाम की स्थिति बन गई। तब मीरगंज पुलिस ने जाम खुलवाया। करीब आधा घंटे बाद आवागमन दुरुस्त हो सका। पुलिस की जीप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसे क्रेन की मदद से हटवाया गया। ओवरटेक करने वाले ट्रक की तलाश में सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस चेक कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें