फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिल्ली जा रहे तस्करों से पांच किलो अफीम बरामद

विज्ञापन
थाना भमोरा में पकड़े गए अफीम तस्कर
विज्ञापन
भमोरा। पुलिस के साथ एएनटीएफ यूनिट बरेली की टीम ने बमियाना तिराहे से दिल्ली जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर दोनों के पास से पांच किलो अफीम, दो मोबाइल फोन व 2350 रुपये की नकदी बरामद हुई है। वे दोनों काफी समय से अफीम तस्करी से जुड़े थे। दोनों झारखंड से खरीदकर अफीम को दिल्ली में खपाते थे।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम ओमवीर निवासी सैनपुर थाना दातागंज, वीरेंद्र निवासी सल्लननगर थाना बिनावर जिला बदायूं बताया है। दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे महावीर व हुकुम सिंह निवासी सल्लन नगर, थाना बिनावर, जिला बदायूं के लिए झारखंड से अफीम खरीद कर लाते हैं। इसे वह दिल्ली व पंजाब राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इंस्पेक्टर क्राइम राजकुमार शर्मा ने बताया कि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। अन्य दो वांछित अभियुक्तों को शीघ्र पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
ओमवीर ने बताया कि वह और साथी वीरेंद्र दिल्ली में अफीम को बेचने के लिए जा रहे थे। वह बस का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनकी योजना अफीम की खेप को बेचकर मोटा मुनाफा कमाना चाहते थे। संवाद
विज्ञापन


पति-पत्नी को 134 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार



फतेहगंज पूर्वी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने हाईवे के एक ढाबे के पास से मुसरत और उसकी पत्नी तस्कीन बेगम निवासी गांव बेहरा फरीदपुर को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 134 ग्राम स्मैक, एक तमंचा, 21 कारतूस बरामद किया गया है।



पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी बिहार के एक ट्रक चालक से एक महीने पहले स्मैक खरीदी थी, जिसको महंगे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। इसमें उसकी पत्नी भी सहयोग करती थी। महिला के साथ होने के कारण कोई भी उन लोगों पर शक नहीं करता था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर संतोष कुमार, दरोगा हेमंत कुमार, रोहित सिंह, महेश राम, सत्यवान आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें