फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पावर ग्रिड की लाइन का पांच किमी लंबा तार व उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गूला गांव में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के अंतर्गत चल रहे बिजली लाइन निर्माण कार्य के दौरान चोरी की वारदात सामने आई है। चोर 165 केवी डी/सी लाइन का करीब पांच किलोमीटर लंबा तार और अन्य कीमती उपकरण सहित चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने मीरगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड के सहायक प्रबंधक शिखर प्रताप सिंह की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, गूला गांव में पिछले कुछ महीनों से बिजली लाइन के तार उतारने का काम चल रहा था। उतारे गए तारों को खाली ड्रमों में लपेटकर वहां रखा गया था। क्षेत्र में जलभराव होने के कारण सामान को वहां से दूसरी जगह नहीं ले जाया जा सका था। सुरक्षा के लिए चौकीदार की तैनाती के साथ रात में गश्त भी की जा रही थी। आरोप है कि 19 अक्तूबर की रात पांच किमी लंबे तार के अलावा 154 स्पेशल, 72 जंपर कोम, 16 अर्थ वायर और 105 बंडल आर्मर रॉड चोर चोरी कर ले गए। 20 अक्टूबर की सुबह सामान की जांच करने पर चोरी का पता चला। संवाद
-
घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। शीघ्र ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें