आंवला। अलग-अलग दो सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए। पहला हादसा मनौना गांव में खाटूश्याम मंदिर प्रवेश द्वार के समीप हुआ। इसमें आमने-सामने से दो बाइकों की टक्कर में चार लोग ग्राम मनौना निवासी रेहान, अयान ,अमन व गोठाखंडुवा निवासी जितेंद्र घायल हो गए। दूसरे हादसे आंवला-रामनगर रोड पर रोडवेज बस स्टॉप के समीप अज्ञात बाइक चालक ने पैदल जा रही थाना सिरौली के गांव पटटी कुर्की निवासी महिला नेमवती को टक्कर मार दी। बाइक सवार मौके से भाग गया। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। वहां से गंभीर हालत में महिला, जितेंद्र व रेहान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
पिकअप की टक्कर से दंपती समेत चार घायल
भुता। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम पड़ोली के पास एक पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती व उनके दो बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
शुक्रवार लगभग शाम चार बजे पुवायां के ग्राम मरैना निवासी राजीव कुमार पत्नी संजू, बेटी रचित व शिवानी के साथ बाइक से कस्बा भुता के पास ग्राम मलुआ में अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। उसी समय रास्ते में ग्राम पड़ोली के पास पीछे से आ रही तेज गति से पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसमें राजीव कुमार, संजू देवी समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां एक बच्ची की हालत गंभीर है। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में लिया है। चालक फरार है। संवाद