फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिवाली से पहले मोमबत्ती से पांच झोपड़ियों में लगी आग, अनाज और घरेलू सामान जलकर राख

Sun, 19 Oct 2025 12:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

नवाबगंज कस्बा से सटे बथुआ नवादा गांव में शनिवार की रात मोमबत्ती से पांच झोपड़ियों में आग लग गई, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया।  
विज्ञापन
एसडीएम और सीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज कस्बा से सटे बथुआ नवादा गांव में शनिवार रात मोमबत्ती से पांच झोपड़ियों में आग लग गई। कुछ देर बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की। रात में तहसील प्रशासन की टीम ने पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई है।

विज्ञापन


कस्बा से सटे बथुआ नवादा गांव में डोरीलाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की रात आठ बजे डोरीलाल के परिजनों ने झोपड़ियों में मोमबत्ती जला रखी थी। किसी तरह मोमबत्ती से एक झोपड़ी में आग लग गई, जिसकी चपेट में चार और झोपड़ियां आ गईं। पीड़ित दीनदयाल, भगवानदास, कालीचरन, विजयपाल ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों में रखे कपड़े, साइकिल, अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो गए।

यह भी पढ़ें- Bareilly Accident: तीन युवकों के सिर और चेहरे कुचल गए... टूट गई थीं पसलियां; हादसे का मंजर देख सहमे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ये लोग मुहावट जाति के हैं। मोमबत्ती से इनकी झोपड़ियों में आग लग गई थी। दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। एसडीएम उदित पवार सीओ नीलेश मिश्र के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया। एसडीएम ने पीड़ितों को राहत सामग्री, अनाज और कंबल वितरण किए हैं। उन्होंने राशन की व्यवस्था के लिए कोटेदार को आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें