फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीडीपुरम में सीएम ग्रिड योजना मॉडल स्ट्रेच तैयार, फरवरी 2026 तक काम पूरा कराने के निर्देश

Sun, 19 Oct 2025 11:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में सीएम ग्रिड योजना के तहत कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने शनिवार को विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जो तीन सड़कें तैयार हो रही हैं। उनके लिए कार्यदायी संस्था अलग-अलग टीम लगाकर समय सीमा में काम पूरा कराए। 
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने किया कार्यों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सीएम ग्रिड योजना में सौ मीटर का मॉडल स्ट्रेच बन गया है। इसके साथ एलआईसी वाली रोड 200 मीटर पैदल पथ बन गया। पैदल पथ पर किनारे पर बेंच लगेंगी। टहलेंगे और कहीं थक गए हैं तो बैठ भी सकेंगे। इस काम को रफ्तार देने के लिए नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने शनिवार को सुबह पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने इस कार्य को फरवरी 2026 तक काम पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जलकल और निर्माण विभाग के अभियंता साथ रहे।

विज्ञापन


सीएम ग्रिड योजना में 45 करोड़ रुपये लागत के कार्य के लिए हाल में ही शासन की व्यय वित्त समिति ने स्वीकृति जारी की है। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कहा कि जो तीन सड़कें तैयार हो रही हैं। उनके लिए कार्यदायी संस्था अलग-अलग टीम लगाकर समय सीमा में काम पूरा कराए। निर्माण के दौरान कहीं-कहीं टाइल्स धंस गईं हैं और कुछ स्थानों पर मजबूती में कमी नजर आ रही है। सभी कार्य को मानकों पर कसा जाए और ठीक कराया जाए। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने मौके पर ही कार्यदायी संस्था अमनोल कंस्ट्रक्शन के साइट मैनेजर से कहा कि समय पर काम पूरा नहीं होता है तो जुर्माना लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें