फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बिहारीपुर में आ रहा बदबूदार पानी, 500 परिवार परेशान; पार्षद बोले- एक महीने से यही हाल

Fri, 01 Mar 2024 12:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बिहारीपुर में एक महीने से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। जिनके घर में सबमर्सिबल पंप या हैंडपंप लगे हैं, उनका तो काम चल जाता है। अन्य लोग पड़ोसियों के घर से पानी ले रहे हैं।
विज्ञापन
एक महीने से हो रही दूषित पानी की सप्लाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिहारीपुर, सिटी सब्जी मंडी, एक मीनार मस्जिद और मलूकपुर इलाके में बदबूदार पानी की आपूर्ति से 500 परिवार परेशान हैं। एक महीने से गंदा पानी आ रहा है। जिनके घर में सबमर्सिबल पंप या हैंडपंप लगे हैं, उनका तो काम चल जाता है। अन्य लोग पड़ोसियों के घर से पानी ले रहे हैं।

विज्ञापन


वार्ड एक की पार्षद संतोष कुमारी कश्यप ने बताया कि नगर निगम बोर्ड की बैठक में बुधवार को उन्होंने यह मुद्दा उठाया था। तब जलकल के अभियंताओं ने आश्वासन दिया कि वे जल्दी ही इसे ठीक कराएंगे पर अभी तक कोई नहीं आया। एक-दो दिन इंतजार के बाद अपने वार्ड की जनता को साथ लेकर नगर निगम में धरना दूंगी। 

उन्होंने यह भी बताया कि जलकल के अभियंताओं से फोन पर लगातार बातचीत हो रही है पर कोई अभियंता हमारी परेशानी को देखने तक नहीं आया। इसीलिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाना पड़ा। अब आंदोलन का ही विकल्प बचता है।
विज्ञापन


सीवर लाइन के काम चल रहे हैं। इसके कारण दिक्कत हो सकती है। यह मामला आज ही मेरे संज्ञान में आया है। मैं टीम भेजकर पाइप लाइन चेक कराउंगा और स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। - सौरभ श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, जलकल
विज्ञापन


एक महीने से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। पड़ोसियों से पानी लेना पड़ता है। - सपना कश्यप
पानी इतना गंदा आता है कि पीने की बात छोड़िए, कोई कुल्ला भी नहीं कर पाएगा। - आशारानी
मैंने गंदा पानी भरकर पार्षद को दिखाया। वीडियो बनाकर दिया ताकि वे कार्रवाई कराएं। - संगीता स्याल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें