फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो एंट्री के समय में पांच घंटे की कटौती

Mon, 11 Dec 2017 02:34 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गली नवाबान और शास्त्री मार्केट में दवा का थोक कारोबार करने वालों को ट्रैफिक पुलिस की ओर से राहत मिल गई है। किला से कुतुबखाना के बीच मालवाहक रिक्शों के लिए सुबह नौ से शाम पांच बजे तक नो एंट्री लागू कर दिए जाने से ये लोग परेशान थे। अमर उजाला के जरिये दवा कारोबारियों की समस्या से वाकिफ होने के बाद अब एसपी ट्रैफिक ने इस मार्ग पर नो एंट्री का समय घटाकर दोपहर दो से शाम पांच बजे तक का कर दिया है।
विज्ञापन

किला से कुतुबखाना वाला मार्ग काफी भीड़भाड़ से भरा रहता है। जाम लगने की रोजमर्रा की समस्या के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस की ओर से कुछ दिनों पहले इस मार्ग पर मालवाहक रिक्शों के लिए सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक के लिए नो एंट्री लागू कर दी थी। कुतुबखाना इलाके में ही गली नवाबान और शास्त्री मार्केट में दवाओं के थोक कारोबारियों की दुकानें हैं। नो एंट्री लागू होने के बाद ये लोग संकट में आ गए थे। दवाओं की आपूर्ति बाधित होने से उनके कारोबार पर असर पड़ने लगा था, साथ ही बाजार में भी दवाओं की किल्लत होने लगी थी। अमर उजाला की ओर से उनकी समस्या उठाए जाने के बाद अब नो एंट्री का समय बदल दिया गया है। एसपी ट्रैफिक ने दवा कारोबारियों को राहत देते हुए नो एंट्री के समय में पांच घंटे की कटौती कर दी है। अब पूरे दिन की जगह सिर्फ तीन घंटे तक रिक्शे व ठेलों का आवागमन बंद किया जाएगा। सुबह नौ से दो और शाम को पांच बजे के बाद रिक्शे व ठेले चल सकेंगे। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि गर्मी के दिनों में यह समय परिवर्तित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें