फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: नोएडा से लौटकर आए संक्रमित युवक के परिवार में पांच को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती

Tue, 31 Mar 2020 08:38 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नोएडा से वापस आए बरेली के सुभाष नगर के युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद अब उसके पांचों परिजनों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे आई रिपोर्ट के मुताबिक युवक की माता, पिता, भाई, पत्नी और बहन के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन

 
इसेसे स्वास्थ विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि नगर निगम की ओर से सुभाष नगर की कॉलोनी गली संख्या एक को सैनिटाइज किया जा चुका है। प्रशासन ने संक्रमितों के घर पर नोटिस भी चस्पा किया है और पूरे परिवार को एक निजी अस्पताल में क्वारंटीन भी किया है। साथ ही सुभाष नगर में कीटनाशकों का छिड़काव भी किया गया है। 

इसके अलावा सुभाष नगर क्षेत्र समेत शहर के अन्य इलाकों में रहने वाले करीब 14 परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है, वहीं अब परिजनों की रिपोर्ट आने के बाद यह जांच की जाएगी कि उनके परिजन कहां-कहां गए, किन-किन लोगों से मिले और उनके घर में कौन-कौन आया। 
विज्ञापन


इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने आज सुबह सुभाष नगर क्षेत्र में अपनी टीमें भेजकर लोगों से जानकारी ली। खबर लिखे जाने तक कोई भी नया व्यक्ति ट्रेस नहीं हो सका है। निजी अस्पताल में भर्ती युवक के परिजनों से संबंधित मामले पर जानकारी ली जा रही है। 
विज्ञापन


जो भी उनके संपर्क में आया था, उन सभी को क्वारंटीन करने के निर्देश दिए जाएंगे। इनकार करने पर उनके ऊपर कार्रवाई भी की जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें