फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परिवार परामर्श केंद्र में पांच परिवारों को टूटने से बचाया

Wed, 03 Jun 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। पुलिस विभाग की ओर से संचालित परिवार परामर्श केंद्र ने पांच परिवारों को टूटने से बचाया है। थाना परिसर में कार्यरत इस केंद्र के प्रयासों से पति-पत्नी के बीच समझौता हुआ। इससे परिवारों में लंबे समय बाद खुशियां लौट आईं।
विज्ञापन

परामर्शदाता समिति के सलाहकारों ने पांच विवादित परिवारों के मामलों को विस्तारपूर्वक सुना। इनमें मधपुरी निवासी प्रीति-अर्जुन और करपिया ब्राह्मणान निवासी प्रीति चौहान शामिल थे। निसोई निवासी शमा-बाबू अली और हिम्मतपुर ताहरपुर निवासी अंजली-जितेंद्र के विवाद भी सुलझाए गए। कैमुआ निवासी प्रीति-रूप किशोर के मामले में भी समझौता कराया गया। समिति ने दूसरे पक्ष से संपर्क करके उनको केंद्र पर बुलाया और उनकी समस्या को समझा। बाद में सुलह कराई। दोनों पक्षों ने भविष्य में विवाद न करने और पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया। खुशी-खुशी साथ रहने का वादा किया।
समिति अध्यक्ष जयगोविंद सिंह ने बताया कि केंद्र ने अबतक 141 परिवारों का पुनर्मिलन कराया है। समिति के सदस्यों ने इस सफलता पर सभी को बधाई दी। सदस्यों में रमाकांत तिवारी अधिवक्ता, योगेश माहेश्वरी और राम दीन सागर शामिल हैं। सीमा रजा, रजिया सुल्तान, शोखी अग्रवाल, शोभना अग्रवाल भी बधाई देने वालों में शामिल रहे। महिला उप निरीक्षक अंजू कुमारी, मुख्य आरक्षी किरण मणि और शीतल देवी ने भी योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें