फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार्मिकों को प्रशिक्षित करने के लिए नियुक्त हुए जिला स्तरीय पांच ट्रेनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जनगणना-2027 के लिए कवायद तेज हो गई है। निदेशालय ने कार्मिकों को प्रशिक्षित करने के लिए जिला स्तरीय पांच ट्रेनरों की नियुक्ति कर दी है। लखनऊ में एक सप्ताह की ट्रेनिंग लेने के बाद ये लोग यहां आकर फील्ड अधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन

जनगणना निदेशालय से नियुक्त जिले के नोडल अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय पांच ट्रेनरों में सीबीगंज राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रवक्ता वेद प्रकाश, मंगू अंग्रवाल, संदीप मौर्य और आलोक कुमार के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रवक्ता संदीप कुमार शामिल हैं। यह सभी ट्रेनर जनगणना के लिए नियुक्त होने वाले 162 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित करेंगे। फिर सुपरवाइजरों और प्रगणकों की नियुक्ति एवं उनका प्रशिक्षण होगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा होने के बाद यह सभी जिले के 2149 राजस्व गांवों और नगर निकायों के सभी 272 वार्डों में घर-मकानों की गणना करेंगे। जनगणना का प्रथम चरण 22 मई से शुरू हो रहा है, जो 20 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

इसी बीच में पहले घर-मकानों की गणना का कार्य होगा। घरों की संख्या एकत्र होने के बाद ही अगले चरण की जनगणना प्रारंभ होगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व/जिला जनगणना अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनगणना पूरी तरह पेपरलेस होनी है। संवाद
-
300 फील्ड ट्रेनरों की तैनाती के लिए विभागों से मांगे नाम
जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि 19 जनवरी को जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (डीएलसीसीसी) की पहली बैठक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के लिए पदाधिकारियों को तकनीक के उपयोग के प्रति सजग रहने और समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के प्रति प्रशिक्षित किया जाना है। जनगणना कार्य के लिए 162 फील्ड ट्रेनरों की तैनाती होगी। इसके लिए सभी विभागों से कार्मिकों के नाम मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि 300 सुपरवाइजर भी नियुक्त किए जाएंगे। छह प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर की नियुक्ति होगी। 700 से 800 प्रगणक फील्ड कार्य के लिए नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें