फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इबादत में गुजरा शब-ए-बरात का दूसरा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शब-ए-बरात पर रात भर इबादत के बाद दूसरे दिन लोगों ने रोजा रखा। 15 दिन बाद रमजान का महीना भी शुरू होने जा रहा है। शब-ए-बरात के साथ ही इसको लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

शब-ए-बारात का त्योहार काफी फजीलत का माना जाता है। मंगलवार को रातभर लोगों ने खुदा से अपनी गलतियों और गुनाहों की तौबा की। नमाज और तिलावत किया। भोर में लोगों ने सहरी खाकर फज्र की नमाज से पहले रोजे की नियत कर ली। दिन भर रोजा और नमाज के बाद शाम को 5:58 पर रोजा इफ्तार किया।
कई परिवारों में बिल्कुल रमजान को अंदाज में इफ्तारियां तैयार की गईं। दस्तरख्वान पर इफ्तारियां सजा कर एक साथ रोजा खोला। मस्जिदों, खानकाहों और दरगाहों पर सामूहिक रोजा इफ्तार भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें