फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई के वैज्ञानिक और कारोबारी समेत पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
4385 सैंपल की जांच में मिले 895 नए संक्रमित
विज्ञापन

बरेली। कोविड संक्रमण से सोमवार को आईवीआरआई कृषि विज्ञान केंद्र के एक वैज्ञानिक का निधन हो गया। इसके अलावा एक मारबल कारोबारी और दो वरिष्ठ अधिवक्ता समेत पांच लोगों की मौत हुई है।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह पिछले दिनों संक्रमित मिले थे जिनका इलाज के एक कोविड अस्पताल में चल रहा था लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। कीर्तिनगर के रहने वाले संक्रमित मारबल कारोबारी सत्यप्रकाश अग्रवाल पीलीभीत बाईपास पर पेड कोविड अस्पताल में भर्ती थे। वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग शर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता व गुरुपरब सेंट्रल कमेटी के सचिव सरदार गुरदीप सिंह बग्गा ने भी कोविड अस्पताल में आखिरी सांस ली। इसके अतिरिक्त एक और मौत कोविड अस्पताल में हुई है। शवों की अंत्येष्टि के लिए परिजनों को कोविड प्रोटोकॉल की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, 895 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें तीन सौ बेड कोविड अस्पताल के एक स्वास्थ्यकर्मी, पीएसी के दो जवान, जिला जेल परिसर की एक महिला संक्रमित मिली है। शहर के राजेंद्र नगर, प्रेमनगर, रामपुर गार्डन, ग्रीन पार्क, इज्जतनगर, शांति नगर, शांति विहार, गांधी नगर, सुभाषनगर, जनकपुरी, भमौरा, नवाबगंज, फरीदपुर, आंवला समेत अन्य सभी इलाकों में संक्रमित मिले हैं। जिनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग सर्विलांस टीमें कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें