अब तक आ चुके हैं एक हजार शिकायती पत्र
कंपनी की ओर से निवेशकों के साथ किए गए धोखाधड़ी के मामले में सिविल लाइंस थाने में अभी तक एक हजार शिकायती पत्र आ चुके हैं। इन सभी को आरोपियों पर दर्ज चार मुकदमों में शामिल किया गया है। इसके अलावा अभी तक करीब 100 लोगों के विवेचक ने बयान दर्ज किए हैं।
बारादरी थाने के संपर्क में है जिले की पुलिस
कंपनी निदेशकों का घर बरेली के बारादरी थानाक्षेत्र में है। उनकी धर-पकड़ के लिए सिविल लाइंस पुलिस बारादरी थाने के संपर्क में है। लगातार उसने मामले की जानकारी मांग रही है, ताकि संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की जा सके।
मुकदमा रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे प्रदीप जैन
अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड के निदेशकों के साथ ही प्रदीप जैन पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि प्रदीप निदेशकों का सहयोगी है। एजेंटों ने साठगांठ कर जमीन का बैनामा कराया है।
इस मामले में प्रदीप जैन ने बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में एफआईआर रद्द करने के लिए याचिका दाखिल की है। इससे पहले मंगलवार को कंपनी के मैनेजर अमित ने भी एफआईआर रद्द करने की याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की थी। दोनों ही मामलों में अभी सुनवाई नहीं हो सकी है।