करंट लगने से युवक की मौत
घटना के दौरान गांव निवासी विजेंद्र (28) पुत्र प्रेमराज घर के अंदर चारपाई पर बैठा हुआ था। अचानक फाल्ट हुआ और बिजली बोर्ड का तार टूटकर विजेंद्र के ऊपर गिर गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। गांव के ही नरेश के घर में भी बिजली बोर्ड से अचानक चिंगारी निकली। उसकी पत्नी सुनीता (35) पंखा की हवा में बैठी हुई थी। चिंगारी उसके ऊपर गिरी जाकर। फाल्ट की वजह से बोर्ड से पंखे तक जाने वाला तार टूटकर महिला के ऊपर गिरा, जिससे वह झटके से पास रखे बक्से के ऊपर जा गिरी।
बक्से में भी करंट उतर आया था, जिससे महिला झुलस गई। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई। करंट के झटके महसूस करने के बाद लोग जहां थे वहीं पर जमीन का बचाव करते हुए घरों के अंदर कुर्सी, मेज और तख्त पर चढ़कर बैठ गए। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई थी। इस घटना से गांव में अफरातफरी मची रही।