अस्पताल में नहीं लगा सीसीटीवी कैमरा
बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय पुलिस के साथ पहुंचे तो देखा कि पूरे अस्पताल में कहीं सीसीटीवी कैमरा ही नहीं लगा है। पड़ोस की दुकान के एक कैमरे की फुटेज में सफेद शर्ट पहनकर अस्पताल में आ-जा रहे एक शख्स की धुंधली तस्वीर मिली है।
शुरू में पुलिस ने शक के आधार पर परिवार के ही एक शख्स से पूछताछ की। नतीजा न निकलने पर अस्पताल संचालक व स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सीओ तृतीय अनीता चौहान ने बताया कि बच्चे का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, आसपास के अन्य फुटेज चेक कराए जा रहे हैं।
नए कानून के तहत पहली एफआईआर गोंडा में हुई
नए कानून के तहत प्रदेश का पहला मुकदमा गोंडा के कोतवाली देहात में सुबह 5:36 बजे दर्ज हुआ। इसके बाद दूसरी एफआईआर सुबह 9.51 बजे अमरोहा के रहरा थाने में हुई। बरेली में 10.17 बजे बारादरी थाने में बच्चा चोरी की जो एफआईआर हुई वह जिले में पहली और प्रदेश में तीसरी है।