फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट के विवाद में फायरिंग, तमंचा समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्लॉट पर कब्जे के चक्कर में दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने उसे तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जगतपुर के सईद जावेद ने थाना बारादरी में दी तहरीर में बताया कि प्लॉट को लेकर उनका कोर्ट में विवाद चल रहा है। कोर्ट ने यथास्थिति का आदेश दे रखा है। उन्होंने आपसी समझौते से सौ गज की सहमति कोर्ट में जमा की है और 150 गज जमीन फ्री कर दी है। दूसरे पक्ष के लोग रविवार को वहां नींव रख रहे थे तो उन्होंने शेष भाग पर यथास्थिति के आदेश का पालन करने को कहा, जिस पर उन लोगों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उनके पक्ष के व्यक्ति ने तमंचे से उन पर फायर कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
शाम तक चलती रहीं समझौते की कोशिशें
मामला पुलिस में पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास शुरू हो गए। इसके चलते फायर करने वाले व्यक्ति से दोनों ही पक्षों ने अपना पल्ला झाड़ लिया और उसे बाहरी बता दिया। दोनों ही पक्षों से पुलिस से कहा कि फायरिंग करने वाले से उनका कोई वास्ता नहीं है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें