फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौराहे पर कार घेरकर फायरिंग, बाल-बाल बचे पेट्रोल पंप मालिक और मैनेजर

Thu, 01 Feb 2024 11:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के रामपुर गार्डन निवासी वरुण सूरी का नवाबगंज में पेट्रोल पंप है। बुधवार रात वह मैनेजर के साथ वहां से वापस आ रहे थे। शहर के सतीपुर चौराहे पर अंजान व्यक्ति ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
इसी कार में सवार थे दोनों लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बुधवार रात पेट्रोल पंप मालिक और मैनेजर की कार पर फायरिंग कर दी गई। घटना उस वक्त हुई, जब दोनों लौग नवाबगंज से बरेली लौट रहे थे। घटना में दोनों लोग बाल बाल बचे। पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक ने थाना बारादरी में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


शहर के रामपुर गार्डन निवासी वरुण सूरी ने रात करीब 12 बजे बारादरी थाने जाकर बताया कि उनका नवाबगंज में पेट्रोल पंप है। बुधवार रात साढ़े 11 बजे करीब वह पेट्रोल पंप से मैनेजर अमित मौर्या के साथ वापस आ रहे थे। 

कार की खिड़की पर लगी गोली 
सतीपुर चौराहा पर उनकी थार कार पहुंची। वैसे ही किसी अंजान व्यक्ति ने कार पर फायर कर दिया। गोली कार की खिड़की पर लगी, जिससे खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से गालीगलौज करते हुए भाग गए। 
विज्ञापन


वरुण सूरी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आसपास के सीसीटीवी भी चेक किए जाएंगे। आरोपी बच नहीं सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें