बरेली। हरूनगला निवासी राजमिस्त्री के मकान में रह रहे टेंपो चालक ने शुक्रवार शाम किराया मांगने पर उनकी पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। शुक्रवार देर रात महिला के पति की तहरीर पर टेंपो चालक के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने शनिवार को उसे जेल भेज दिया।
बारादरी क्षेत्र के हरूनगला निवासी राजमिस्त्री बालकराम की पत्नी सुषमा को शुक्रवार शाम उनके दबंग किराएदार जगतपुर निवासी अवधेश ने गोली मार दी थी। सुषमा कई महीने से किराया न देने पर अवधेश से तकाजा कर दिया था। इससे बौखलाकर उसने उन्हें गोली मार दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवधेश को तमंचे के साथ पकड़ लिया था। बालक राम ने बताया था कि अवधेश खुद को विकास दुबे का भाई बताकर धमकाता था।