दिवाली पर रविवार शाम से सोमवार तड़के तक शहर में दस जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। दमकल टीम ने सात पर काबू पाया, जबकि तीन आग स्थानीय लोगों ने बुझाई। किसी भी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिवाली पर रविवार शाम से सोमवार तड़के तक बरेली में दस जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। दमकल टीम ने सात पर काबू पाया, जबकि तीन जगहों पर स्थानीय लोगों ने आग बुझाई। आठ नवंबर की रात सिविल लाइन में कबाड़ में आग लगी। मॉडल टाउन में रविंद्र सिंह की दुकान की छत पर पड़े कबाड़ में भी आग लगी थी। किला थाना क्षेत्र के कमला मेन्नान अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में भीषण आग लगी। अत्यधिक धुआं होने के कारण दमकल कर्मियों को उपरपण पहनकर काम करना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos
पीलीभीत बाईपास रोड पर शंकरा मार्बल्स एंड टाइल्स दुकान में आग लगी। इस अग्निकांड में एक बाइक, लैपटॉप और कुछ रुपये जल गए। हाफिजगंज में रामपाल के घर में आग लगने से घरेलू सामान जला। ईधजागीर में शिवपाल के घर में एलपीजी सिलिंडर में आग लगी, जिसे बुझाया गया।
अस्पताल में लगी आग कर्मचारियों ने ही बुझाई
तीन अग्निकांड ऐसे भी रहे जहां दमकल पहुंचने से पहले ही आग बुझ चुकी थी। साईं आई केयर हॉस्पिटल में लगी आग को अस्पताल कर्मचारियों ने ही बुझा लिया। उन्होंने अग्निशमन यंत्र और पानी की सहायता से आग पर काबू पाया। शीशगढ़ रोड पर ग्राम उनई में घर में लगी आग स्थानीय जन समूह ने बुझा दी। बहेड़ी में न्यू तड़का होटल और देवरनिया में पुआल की आग भी स्थानीय लोगों ने बुझाई। गनीमत रही कि किसी भी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।