व्यापारिक विवाद के चलते रंजिश की आशंका
पीड़ित रविकांत नेमानी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका व्यापारिक विवाद ग्रीन प्लाई इंडस्ट्रीज के मालिक राजेश मित्तल एवं सानिध्य मित्तल से चल रहा है, जिनके द्वारा पूर्व में भी उन्हें बर्बाद करने की धमकी दी गई थी। पीड़ित का पूरा शक है कि यह पूरी घटना इन्हीं लोगों के इशारे और साजिश पर कराई गई है, जिससे उन्हें और उनके परिवार को जान-माल को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
फरीदपुर सीओ संदीप सिंह नें बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसआई सुनील कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की छानबीन में लगी है।